यूपी

कैंट से शुरू होगी पीएसपी की गांव-गांव पांव-पांव यात्रा, डा. खालिद ने संभाली कमान

नीरज सिसौदिया, बरेली
24 से गांव गांव और पांव पांव यात्रा की शुरुआत कैंट विधानसभा के अध्यक्ष भाई इरशाद अंसारी के निवास यनिवर्सिटी रोड निकट दीपक स्वीट्स हाउस से होगी. पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ मोहम्मद खालिद के नेतृत्व में सभी बड़े नेताओं की मौजूदगी में डा. मो खालिद ने प्रोग्राम की जानकारी देते हुए कहा कि हमारे नेता शिवपाल सिंह यादव ने अब ऐलान कर दिया है कि जब तक किसान विरोधी काला कानून वापस नहीं होगा तब तक हम लोग अब चैन से नहीं बैठेंगे. इस सरकार ने तो हदों की सारी सीमाएं लांघ दी हैं. वहीं, प्रमुख महासचिव अशोक यादव ने कहा सारा नगर निगम खुदा पड़ा है. पब्लिक को हर जगह जाम से जूझना पड़ रहा है जिस पार्टी के मेयर ही खुद स्वीकार कर चुके हैं स्मार्ट सिटी बस कागजों तक ही सीमित है पब्लिक की कई समस्याओं को लेकर हम लोग सड़कों पर निकलकर व्यापारी, किसान, नौजवानों महिला उत्पीड़न की आवाज बन संघर्ष करेंगे। साथ में भारत यादव, जमुना प्रसाद मौर्य, इरशाद अंसारी, मुदसर खान,मौलाना शाहिद ,शेर सिंह यादव,मुकेश सिंह,अनिल खेड़ा, अखिलेश सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *