यूपी

जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण कर मनाया नव वर्ष

नीरज सिसौदिया, बरेली

राधिका रमण जन कल्याण सेवा समिति एवं बालक बालिका उद्धार समिति के संयुक्त तत्वाधान में नव वर्ष 2012 की पावन बेला के अवसर संस्थापक/अध्यक्ष आचार्य हेमन्त शांडिल्य, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश अग्रवाल,कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में जनहित में कंबल वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत डी डी पुरम चौराहा,नाबल्टी चौराहा,रेलवे स्टेशन , बाबा श्री अलखनाथ मंदिर,साई नाथ मंदिर आदि स्थलों पर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किए।

कंबल वितरण के अवसर पर समिति के के संस्थापक/अध्यक्ष आचार्य हेमन्त शांडिल्य, कार्यकारिणी अध्यक्ष रजनीश सक्सेना,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश अग्रवाल, के साथ करन शर्मा, दीपक शुक्ला, अमित ग़ौण का पूर्ण सहयोग रहा। अन्त में आभार प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश अग्रवाल ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *