यूपी

डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष मनोनीत 

नीरज सिसौदिया, बरेली 

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की एक मीटिंग संजय नगर में जिला कार्यालय पर संपन हुई। मीटिंग में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता दीप कुमार शर्मा जी उपस्थित रहे तथा मीटिंग की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुमित मिश्रा की संतुति पर डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा को महानगर अध्यक्ष तथा जिला महामंत्री हिमांशु पांडेय की संतुति पर सुमित शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी मनोनित किया गया। डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को एकत्रित होकर समाज के हित के लिए काम करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीप किशोर शर्मा जी ने कहा कि उनके नेतृत्व में चाणक्य मंच के द्वारा सभी ब्राह्मण संगठनो के सहयोग से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें बाहर से आए कलाकारों को भी बुलाया जाएगा तथा सभी ब्राह्मण बच्चे , युवक ,युवतियां पंजीकरण कराकर अपनी नृत्य एवम् संगीत की परफॉर्मेंस प्रस्तुत कर सकते है। सभा में महानगर अध्यक्ष मनोनीत होने पर डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा तथा सुमित शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी मनोनित होने पर जिला महामंत्री हिमांशु पांडेय , जिला संगठन मंत्री प्रखर शर्मा, जिला मंत्री पंकज शर्मा , तुलसी मठ के महंत अजीत पाठक ,जिला मंत्री नागेश दुबे और वैभव मिश्रा द्वारा माला पहना कर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *