जहर की खेती बोई जाये अच्छी बात नहीं।
दुनिया हम को नाच नचाये अच्छी बात नही।।
हमको करना होगी गुलशन की पहरेदारी।
कातिल आबोहवा मुस्काये अच्छी बात नहीं।।
प्यार मुहब्बत के पौधों से भरना है सारा गुलशन।
नफ़रत हर सू आँख दिखाये अच्छी बात नहीं।।
इतनी पहरेदारी है कैसे यह है मुमकिन।
दुश्मनआकर घात लगाये अच्छी बात नहीं।।
ऐ *हंस* यहाँ पर छुप छुप कर के कोई दुश्मन।
मेरे बच्चों को उकसाये अच्छी बात नहीं।।
-एस के कपूर “श्री हंस”
मो. -9897071046
8218685464