उत्तराखंड

अब कांग्रेस विधायक की बेटी का निधन, जानिये क्या है वजह

एजेंसी, देहरादून 

उत्तराखंड के जनपद पिथौरागढ़ की धारचूला सीट से विधायक हरीश धामी की पुत्री के आकस्मिक निधन की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उनकी 25 वर्षीय पुत्री पूजा की अचानक तबीयत खराब होने पर उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज शुक्रवार को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा देहरादून में विधायक हॉस्टल में ठहरी थी। अचानक तबियत खराब होने पर उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी फिलहाल मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। जानकारी मिलते ही विधायक हरीश धामी राजधानी देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। जानकारी के अनुसार विधायक धामी की विवाहिता पुत्री पूजा डोलकोटी लंबे समये से बीमार थी। विधायक धामी की पुत्री के निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने गहरा दुख जताया है। विधायक धामी की पुत्री के निधन पर युवा कांग्रेस चम्पावत के जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी ने भी गहरा दुख जताया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *