यूपी

पंजाबी महासभा ने अन्नपूर्णा और विधवा पेंशन योजना के तहत की 90 हजार रुपये की सहायता, 58वें समारोह के गवाह बने गुरुप्रीत सिंह, पढ़ें और कौन-कौन पहुंचा?

नीरज सिसौदिया, बरेली 

आज पंजाबी महासभा द्वारा 58वां अन्नपूर्णा योजना और विधवा पेंशन योजना का वितरण समारोह आयोजित किया गया. लगभग ₹90000 का वितरण आज हुआ. अब तक लगभग 4500000 रुपए का वितरण हो चुका है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुप्रीत सिंह भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्रज प्रांत के अध्यक्ष रहे.

इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो भी आगामी योजनाएं अल्पसंख्यक लोगों के लिए हैं उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा.  कार्यक्रम में संजय आनंद अध्यक्ष पंजाबी महासभा ने कहा कि सभी के सहयोग से यह विधवा पेंशन और अन्नपूर्णा योजना चलती आ रही है. हम सभी का आभार व्यक्त करते हैं और समय-समय पर और भी बहुत सी घर की चीजें हम लोग देते हैं. आज एक शरबत की बोतल  अतिरिक्त रूप से संजय आनंद की तरफ से दी गई और लगभग 100 लोगों को इस योजना का लाभ मिला.

कार्यक्रम में भाजपा नेता गुलशन आनंद, देवराज चंडोक, प्रिंस सोडी, मनीषा आहूजा, कमल अरोरा, मनजीत सिंह, संजीव आनंद, संजीव गुलाटी, एमएल दुआ, श्वेता पाहवा, सिम्मी आनंद, संगीता आनंद, रूमा गंभीर, सुमन अरोरा, मोहित अग्रवाल, मोहित अरोरा और क्षेत्रीय सभासद सतीश चंद्र सक्सेना कातिब उर्फ मम्मा आदि ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम में सहयोग किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *