यूपी

16 साल की लड़की ने लिखा- पापा मुझे माफ कर देना और दे दी जान, पढ़ें क्या है पूरा मामला?

एजेंसी, बस्ती
प्यार में मिला धोखा एक 16 साल की मासूम बर्दाश्त नहीं कर सकी। उसने एक सुसाइड नोट में अपने प्रेमी की बेवफाई का खुलासा करते हुए परिजनों से माफी मांगी और फंदे पर लटकर कर जान दे दी। किशोरी की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। घटना बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। सुसाइड नोट में किशोरी ने मुकेश नाम के युवक को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
किशोरी ने सुसाइड नोट में लिखा है कि पापा मुझे माफ कर देना। हम आपके जिंदगी में बहुत बड़ी गलती कर दिए हैं। मुकेश ने मुझे धोखा दिया, पापा मैं उसके बिना नहीं रह सकती, हम क्या करें। पापा हम आपसे बहुत प्यार करते हैं, अम्मा , मम्मी, भईया, विक्की, अंजू आप सबसे माफी चाहती हूं, मुझे माफ कर देना। मुकेश ने मेरी जान ले ली। रविवार की सुबह परिवार वालो ने किशोरी को फंदे से लटकते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सुसाइड नोट में जिस मुकेश का जिक्र है उसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है। गौर थाना प्रभारी रामेश्वर यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मौके से मिले सुसाइड नोट और अन्य पहलुओं को ध्यान में रख कर छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *