यूपी

स्त्री सुधार इंटर कालेज की अध्यापिकाओं का किया सम्मान

नीरज सिसौदिया, बरेली

मानव सेवा क्लब द्वारा स्त्री सुधार इंटर कालेज में गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया गया। जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्य सहित 9 शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। सरिता सक्सेना,माया आर्य,सरोज कुमारी वर्मा,अनिता कुमारी,निधि अग्रवाल,मंजू बाला यादव,सुधा तांगवार,सुमित्रा पाठक और अंकी सारस्वत को माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में गुरु की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम की मुख्यातिथि मधु वर्मा ने कहा कि बच्चे के सबसे बड़े गुरु उसके माता पिता होते हैं. अधिकांश समय बच्चा घर पर रहकर ही अपना समय माता पिता के पास बिताता है उनसे जो संस्कार सीखता उससे उसके भविष्य का निर्माण होता है।

बाद में विद्यालय के गुरु से शिक्षा प्राप्त करता है। सम्मान का कार्यक्रम गली आर्य समाज स्थित स्त्री सुधार इंटर कालेज में हुआ। जिसमें इंद्र देव त्रिवेदी, मधु वर्मा,सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, कल्पना गुप्ता, गीतिका श्रीवास्तव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *