यूपी

आज आएंगे सपा के दिग्गज अबु आसिम आजमी, विलय धाम पर भव्य स्वागत की हाजी तसव्वर ने की तैयारी, पढ़ें कब होगा स्वागत?

नीरज सिसौदिया, बरेली
समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबु आसिम आजमी मंगलवार को बरेली आ रहे हैं। बहेड़ी और बरेली के आईएमए हॉल में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वह भोजीपुरा विधानसभा सीट से सपा के टिकट के प्रबल दावेदार हाजी तसव्वर खां के आमंत्रण पर लखनऊ हाईवे स्थित टीके गार्डन पहुंचेंगे। इससे पूर्व शाम लगभग चार बजे बड़ा बाईपास स्थित विलय धाम पर हाजी तसव्वर खां अपने समर्थकों के साथ उनका भव्य स्वागत करेंगे। वर्तमान हालात को देखते हुए यह स्वागत शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बता दें कि हाजी तसव्वर खां इस बार विरोधी दावेदार शहजिल इस्लाम को पटखनी देने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। अब अबु आसिम आजमी का हाजी तसव्वर खां द्वारा स्वागत करने के बाद उनकी दावेदारी को और भी मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *