यूपी

यूपी में समाजवाद मुलायम सिंह यादव की देन : आजम मीर खां

Share now

नीरज सिसौदिया,‌पीलीभीत
उत्तर प्रदेश को समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने ही सही मायनों में समाजवाद की राह दिखाई। जब-जब वह यूपी के मुख्यमंत्री बने तब-तब प्रदेश में समाजवाद कायम रहा। सही मायनों में यूपी में समाजवाद मुलायम सिंह यादव की ही देन है। उक्त बातें पीलीभीत सदर विधानसभा सीट से सपा के टिकट के प्रबल दावेदार और पूर्व प्रत्याशी आजम मीर खां ने कहीं। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान पार्टी कार्यालय में ‌एक समारोह का आयोजन भी किया गया जिसमें आजम मीर खां भी शामिल हुए।

आजम मीर खां

आजम मीर खां ने नेता जी के राजनीतिक सफर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को हुआ था। वह आज 82 साल के हो गए हैं। मुलायम सिंह यादव पहली बार 1967 में विधायक चुने गए थे. आपातकाल के दौरान वह 19 महीने तक जेल में रहे थे. पहली बार वह वर्ष 1977 में राज्य मंत्री बनाये गए. सन् 1980 में वह लोकदल के अध्यक्ष बने. सन् 1985 के बाद उन्होंने क्रांतिकारी मोर्चा बनाया और सन् 1989 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वर्ष 1990 में केंद्र में वीपी सिंह की सरकार गिरने के बाद मुलायम सिंह यादव चंद्रशेखर के जनता दल (सोशलिस्ट) से जुड़े और मुख्यमंत्री बने रहे। सन् 1992 में मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी का गठन किया और 1993 में बसपा के समर्थन से एक बार फिर सत्ता में लौटे। इसके बाद वर्ष 2003 में मुलायम सिंह यादव फिर यूपी के मुख्यमंत्री बने. मुलायम सिंह यादव वर्ष 1996 से 1998 तक देश के रक्षामंत्री भी रहे। उनका पूरा राजनीतिक सफर उपलब्धियों भरा रहा है। वह आज भी हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं। उनके जन्मदिन पर हम संकल्प लेते हैं कि वर्ष 2022 में एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे और मुलायम सिंह यादव ने जिस समाजवाद को कायम किया था उसे फिर से प्रदेश में कायम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *