बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
बोकारो-गिरीडीह जिले की सीमा सियारी जंगल पर रविवार की अहले सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया है। मरने वाले की ऊपरघाट के कंजकिरो-काच्छो निवासी 32 वर्षीय विजय कुमार महतो के रूप में पहचान की गयी है। घटना पेंक नारायणपुर और डुमरी थाने के बीच पड़ने वाले भरखर पंचायत के सियारी जंगल की है। युवक की शव करीब 10 फीट नीचे गड्ढ़े में पड़ी थी। युवक के पिता रूपलाल महतो ने बेटे की हत्या का शक जताया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पेंक-नारायणपुर और डुमरी पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया। मरने वाले युवक के पिता रूपलाल महतो ने बताया कि बेटा शनिवार को अपनी फुआ के घर जरूआडीह गया था। जहां पर नए घर के निर्माण के लिए नींव रखने का कार्यक्रम था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद पिता और पुत्र अलग-अलग बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकले। वह घर पहुंच गए। बेटा नहीं आया। काफी पड़ताल के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार की सुबह पुलिस ने बेटे की मौत की सूचना दी। पता चला कि बेटे की लाश जंगल के गड्ढ़े में पड़ी है। शव के पास ही बाइक और मोबाइल भी बरामद हुई है। पिता ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि बेटे की हत्या कर शव को फेंका गया है। सियारी जंगल में शव की सूचना मिलने पर आसपास के हजारों ग्रामीण वहां देखने के लिए पहुंच गए। दूसरी, और थाना प्रभारी राजू मुंडा ने कहा कि घटना के बारें में पोस्टमार्डम रिर्पोट आने के बाद ही सही तथ्य की जानकारी दी जा सकेंगी। लेकिन मृतक के पिता के आवेदन पर कार्रवाई की जा रहीं है। मृतक तीन भाईयों में मझले था, दो पुत्री है। घटनास्थल पर परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो रहीं थी।
10 साल पूर्व मृतक के दादा का भी हत्या हुई थी : मृतक बिजय कुमार महतो के दादा नंदलाल महतो की हत्या 10 साल पूर्व पेंक में ही कर दी गयी थी। आज तक इस मामले में तत्कालीन थाना में मामला विचाराधीन है। बताया जाता है कि काच्छो से पहले के परिवार कोरियाबेड़ा में रहते थे। 15 साल पहले इसके घर में भीषण डकैती हुई थी, जिसमें डकैतों ने घर का सारा समान गाड़ी में लादकर ले गए थे। घर में डकैती होने के बाद मृतक के परिवार काच्छो में घर बनाकर बस गए। उसके बाद साल भर पूर्व काच्छो से कंजकिरो में घर बनाकर बस गए है। घटना के सूचना मिलने के बाद डुमरी विस प्रभारी नुनूचंद महतो, भाजपा नेता कुवंर महतो, बासुदेव महतो सहित कई नेतागण पहुंचे और पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग किए।