यूपी

पूरे प्रदेश में कायस्‍थ प्रत्‍याशियों को समर्थन देगी अंतर्राष्‍ट्रीय कायस्‍थ वाहिनी

नीरज सिसौदिया, बरेली
अंतर्राष्‍ट्रीय कायस्‍थ वाहिनी प्रदेश भर में कायस्‍थ प्रत्‍याशियों को समर्थन देने जा रही है। इसका ऐलान आज वाहिनी की एक बैठक में किया गया। संगठन की एक बैठक मंडल अध्‍यक्ष अश्विनी सक्‍सेना की अध्‍यक्षता में हुई। इस मौके पर अश्‍विी सक्‍सेना ने कहा कि वाहिनी के सभी पदाधिकारी सभी कायस्‍थ प्रत्‍याशियों का पूरे तन-तन-धन से चुनाव प्रचार करेगी फिर चाहे वह प्रत्‍याशी किसी भी पार्टी से क्‍यों न हो। बरेली शहर से भाजपा के डा. अरुण कुमार सक्‍सेना, रामपुर में आकाश सक्‍सेना, शाहजहांपुर निगोही तिलहर से सुमित श्रीवास्‍तव सहित पूरे मंडल में कायस्‍थ वाहिनी के पदाधिकारी चुनाव प्रचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *