यूपी

एग्जिट पोल : उत्‍तराखंड में कांटे की टक्‍कर और पंजाब में आम आदमी पार्टी की बनेगी सरकार

नीरज सिसौदिया, बरेली
पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्‍म होने के साथ ही टीवी चैनलों पर एग्जिट पोल दिखने शुरू हो चुके हैं। ज्‍यादातर एग्जिट पोल पंजाब में कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा की हार का संकेत दे रहे हैं। वहीं, उत्‍तराखंड में तीन एजेंसियां भाजपा तो तीन एजेंसियां कांग्रेस की सरकार बनने की बात कह रही हैं। वहीं, यूपी में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया जा रहा है।
एग्जिट पोल के मुताबिक उत्‍तराखंड की कुल 70 सीटों में से कांग्रेस को 32 से 38, भाजपा को 25 से 28 और अन्‍य को 0 से दो सीटें मिलतीं नजर आ रही हैं। वहीं तीन एजेंसियों के एग्जिट पोल भाजपा को 35 और कांग्रेस को 31 सीटें मिलने का दावा कर रहे हैं।
वहीं, पंजाब की कुल 117 सीटों में से भाजपा को 2 से 9, कांग्रेस को 25 से 28 और आम आदमी पार्टी को 70 से 80 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी नए विकल्‍प के रूप में उभरकर सामने आई है। पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बना सकती है। बहरहाल, ये सिर्फ एग्जिट पोल हैं असल नतीजे दस मार्च को ही आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *