जयपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक सत्यनारायण का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे और वह पिछले दो महीने से अस्वस्थ चल रहे थे। सवाई मान सिंह अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को भारती भवन से चांदपोल मोक्षधाम पहुंची जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में संघ के वरिष्ठ प्रचारक शंकर लाल, क्षेत्र संघचालक डॉ रमेश चन्द्र अग्रवाल, क्षेत्र प्रचारक निंबाराम, प्रांत कार्यवाह गेंदालाल, प्रांत प्रचारक बाबुलाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। उनके निधन पर गुरुवार को सायंकाल 4 से 5 बजे आदर्श विद्यामंदिर अंबाबाड़ी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी। आरएसएस के जयपुर विभाग प्रचार प्रमुख अशोक शर्मा ने बताया कि श्री सत्यनारायण 1947 में संघ के स्वयं सेवक बने और 1961 में संघ के प्रचारक हो गए। गंगानगर, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक में प्रचारक रहे। देश में आपातकाल के समय जयपुर संघ कार्यालय प्रमुख के नाते काम संभाला। इस दौरान हजारी लाल छद्म नाम से पुलिस की गिरफ्त से दूर रहते हुए आपातकाल के विरुद्ध जनजागरण के काम में सक्रिय रहे।
Related Articles
अगस्त में 17 दिन बैंकों में रहेगी छुट्टी
Share nowनई दिल्ली, एजेंसी अगस्त महीने में 17 दिन अवकाश पड़ने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। छुट्टियों की शुरुआत एक अगस्त को बकरीद के साथ होने जा रही है। बकरीद की वजह से बैंकों में कामकाज नहीं होगा। वहीं, 2 अगस्त को साप्ताहिक अवकाश यानी रविवार है। 3 अगस्त को रक्षाबंधन की वजह से […]
राज्यपाल की देरी, गहलोत सरकार को खतरा? तस्वीर कर रही है ये इशारा…
Share now राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी जंग अब कोर्ट से निकलकर राजनीतिक मैदान में पहुंच गई है. सीएम गहलोत ने बड़े जोर-शोर से ऐलान किया था कि वह विधानसभा सत्र बुलाकर बहुमत सिद्ध करेंगे. इसके साथ ही यह भी दावा किया गया था कि उनके पास बहुमत से […]
चाणक्यपुरी दिल्ली की तर्ज पर रेलवे रोड पर लगेंगी डेकोरेटिव लाइट्स : सुभाष सुधा
Share nowकुरुक्षेत्र, ओहरी विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि चाणक्यपूरी दिल्ली की तर्ज पर रेलवे रोड़ पर डेकोरेटिव लाईट लगाई जांएगी। इस रेलवे रोड़ को वाकिंग स्ट्रीट के नाम से एक अदभुत पहचान मिलेगी। इस रोड़ की शोभा बढ़ाने के लिए रंग-बिरंगी लाईटों से सुसज्जित 3 फव्वारें भी लगाए जाएंगे। इस प्रोजैक्ट के लिए राज्य […]



