झारखण्ड

गोमिया में सरकारी पैसे की बर्बादी

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल

गोमिया प्रखण्ड के पलिहारि गुरूडीह पंचायत सबसे बड़ा पंचायत है और वहाँ पर जहाँ -तहाँ गंदगी का अंबार है।इसकी सफाई नही हो पा रही है।रवच्छ भारत अभियान के तहत पलिहारि गुरूडीह पंचायत में 14वें वित्त से कई कूडे दान की खरीदारी कर इसे प्रमुख जगहों पर रखा गया है।ये सभी कूडेदान भर गए है।पर इसकी सफाई सम्भव नहीं हो पा रही है।

पलिहारि गुरुडीह पंचायत के मुखिया इसमें गंभीर नही दिखती।बरसात के इस मौसम में गंदगी बजबजा रही है और वहाँ से दुर्गन्ध आ रहा है।यहाँ पर मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है।ठीक उसी प्रकार गोमिया थाना चौक में नाली जाम होने के कारण गोमिया के आदर्श मध्य विधालय के स्कूली बच्चे के आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।कितने बच्चे कीचड में फंस कर गिर भी जाते है। हमलोगों ने इसकी लिखित सूचना गोमिया प्रखण्ड के बीडीओ को भी दिया गया है।इस पर गोमिया के सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रदीप रवानी सहित स्थानीय ग्रामिणों ने नाली जाम को साफ-सफाई एवं कूडेदान की गंदगी को जल्द से जल्द हटाने की माँग की है।इस सम्बंद में मुखिया ने बताया कि पंचायत में समय समय पर सफाई अभियान चलाया जाता रहा है,और सभी बिकास कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है,कुछ लोग बेवजह की बात कर विकास में बाधक बनते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *