उत्तराखंड

22 को होगा भिंगराड़ा वार्ड का चुनाव

दीपक शर्मा, लोहाघाट 

चौड़ा मेहता सहकारिता समिति के सभी ग्यारह वार्डो सदस्यों मे से वार्ड नम्बर 8 को छोड़ कर बांकी दस वार्डो मे सभी समिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए है वही भिंगराड़ा वार्ड के लिये भिंगराड़ा से नवीन चन्द्र भट्ट और रमेश चन्द्र भट्ट वार्ड सदस्य पद के लिये चुनाव मैदान मे है ।


नवीन चन्द्र भट्ट का चुनाव निशान शेर तो रमेश भट्ट का कार निशान है। चौड़ामेहता सहकारिता समिति के अन्तर्गत आने वाले भिंगराड़ा वार्ड को छोड़कर बांकी कुल्यालगांव मे मोहन राम,गडयूड़ा – दुर्गा देवी, गौलडाडा – भगवती देवी, चल्थियां – भगवान सिंह, चौड़ापिता- दीपक चन्द, विनवालगांव- गंगा देवी, परेवा – देव सिंह, मंगललेख – राजेन्द्र सिंह , रमक – कृष्णा नन्द और टांड़ मे नवीन चन्द्र निर्विरोध निर्वाचित हुए है भिंगराड़ा वार्ड मे दो उम्मीदवार होने से निर्वाचन अधिकारी ने दोनो उम्मीदवारों की सक्रियता को देखते हुए दोनो उम्मीदवारों को चुनाव निशान तय कर 22 जुलाई को चुनाव कराने का निर्णय लिया है। भिंगराड़ा वार्ड से दोनो उम्मीदवार अपनी अपनी जीत को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *