राजस्थान

अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री, पायलट बनेंगे डिप्टी सीएम, राहुल गांधी ने किया फाइनल

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही उठापटक आखिरकार समाप्त हो गई| मजबूत दावेदारी देखते हुए राहुल गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम मुख्यमंत्री के लिए फाइनल कर लिया है| वहीं युवा नेता और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट को राजस्थान का डिप्टी सीएम बनाया जाएगा| राहुल गांधी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की| इससे पहले मध्यप्रदेश में कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया है| बता दें कि पिछले 2 दिनों से मुख्यमंत्री पद को लेकर राजस्थान में खींचतान चल रही थी| सचिन पायलट और अशोक गहलोत के समर्थक जयपुर में भिड़ भी गए थे। इसके बाद दोनों नेता दिल्ली में राहुल गांधी से मिले| अशोक गहलोत और अन्य नेता ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दफ्तर पहुंच चुके हैं| सचिन पायलट ने अभी तक डिप्टी सीएम पद के लिए स्वीकृति नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि राहुल गांधी के आगे वह स्वीकृति दे देंगे| अशोक गहलोत ने अपनी दावेदारी को मजबूत बताते हुए राहुल गांधी के समक्ष अपना पक्ष रखा था| इस दौरान गहलोत ने राहुल गांधी से कहा कि कांग्रेस के राजस्थान में सत्ता में आने की वजह उनके पिछले कार्यकाल के दौरान किए गए कार्य हैं| गहलोत ने दो तिहाई विधायकों का समर्थन होने का भी दावा किया था| गहलोत किस दावे के आगे सचिन पायलट का कद छोटा पड़ गया। इस पर राहुल गांधी ने अंतिम फैसला लेते हुए अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया है और सचिन पायलट को डिप्टी सीएम का पद ऑफर किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *