मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

बुरहानपुर जिले की पहली महिला ऑटो चालक को डीएम ने किया सम्मानित

बुरहानपुर| जिले की पहली महिला ऑटो चालक काे आज बुरहानपुर के डीएम सतेंद्र सिंह ने सम्मानित कर महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने का संदेश भी दिया.
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिले की पहली महिला ऑटो चालक माया सिंह गेलोद काे प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया।
सतेंद्र सिंह ने बताया समाचार पत्रों के माध्यम से मुझे यह ज्ञात हुआ था कि श्रीमती गेलोद बुरहानपुर में ऑटो रिक्शा संचालित करती हैं जिस पर मैंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुरेन्द्र सिंह गौतम के माध्यम से उनको कलेक्ट्रेट बुलवाया तथा प्रशस्ति पत्र के साथ एक टिफिन बॉक्स उपहार स्वरूप भेंट किया। ऑटो चालक गेलोद ने कहा कि व्यस्तता के कारण वह वास्तव में कई बार समय पर खाना खाने घर नहीं जा पाती थी और भोजन से वंचित रह जाती थी, अब अच्छा टिफिन मिल जाने से वह सुबह टिफिन में खाना लेकर ही काम पर निकला करेंगी ताकि जब सुविधा व समय हो तब वह खाना खा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *