पंजाब

सोनी परिवार की ओर से जरूरतमंद लोगों को राशन व बच्चों को कॉपी किताबें व बैग बांटे गए

जालंधर : आज जालंधर में साइन ऑक्सफोर्ड स्कूल संतोषी नगर में सोनी परिवार की ओर से एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ देश भक्ति का गीत गा कर किया गया इस अवसर पर सतीश सोनी जी की दूसरी पुण्यतिथि पर जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण किया गया और स्कूल के बच्चों को कॉपियां किताबें और बैग बांटे गए. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पधारे पंजाब भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ पूर्व अध्यक्ष किशन लाल शर्मा ने कहा की नर सेवा ही नारायण सेवा है.

कहा कि सोनी परिवार हमेशा समाज से भी कार्य करता है और समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता करता है इस अवसर पर संबोधित करते हुए स्कूली बच्चों को कहा कि छुट्टियां हो गई हैं. आप लोग खूब मस्ती कर रहे होंगे और प्यारे बच्चों छुट्टियों में मौज-मस्ती तो जरूर करनी चाहिए पर छुट्टियों को व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए इन छुट्टियों में हो सके अच्छी-अच्छी पुस्तकें पढ़ें महापुरुषों की जीवनी और व्यक्तिगत विकास की पुस्तकें आपके लिए बहुत लाभदायक होगी हमारे महापुरुषों का जीवन आपके लिए सदा प्रेरणा सोत्र बनेगा और यदि कहीं घूमने की इच्छा हो तो देश के ऐतिहासिक स्थलों का चयन करें इस अवसर पर भाजपा नेता संदीप तोमर ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया.

इस अवसर पर रमेश सोनी करण सोनी कपिल सोनी अंचल सोनी सरिता सोनी स्नेह सोनी सुनीता कुमारी मोहित सोनी अतुल कपूर श्याम कपूर अजमेर सिंह वर्मा दीपक शर्मा नवीन शर्मा गुरुदेव सिंह देवी बालकिशन वाला रमन कुमार संदीप कुमार राजेश कुमार दीपक शर्मा तेजिंदर सिंह परमिंदर सिंह आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *