झारखण्ड

93 मरीजों की हुई मोतियाबिंद की जांच, कल कथारा में 20 मरीजों का होगा आपरेशन

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
श्री साईं सेवा संस्थान के तत्वाधान में बोकारो जिला अंधापन नियंत्रण समिति के द्वारा शुक्रवार को बोकारो थर्मल स्थित गोबिंदपुर डी पंचायत सचिवालय में निःशुल्क एक दिवसीय नेत्र जांच सह मोतियाबिंद (लेंस प्रत्यारोपण विधि द्वारा) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन आजसू के केंद्रीय महसचिव डाॅ. लंबोदर महतो, कार्यपालक दंडाधिकारी छवि बाला बारला, जिप सदस्य भरत यादव, थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर, मुखिया श्याम बिहारी सिंह व प्रसिद्व चित्रकार बिनीता बंदोपाध्याय ने संयूक्त रूप से किया।

शिविर में डाॅ. आरोफिल शेख ने 93 मरीजों के आंख की जांच किया। जिसमें 20 मरीजों में मोतियांिबंद पाया गया। शनिवार को कथारा स्थित हाजी एआर मेमोरियल अस्पताल में मोतियांिबंद का आॅपरेशन किया जाऐगा। इसके अलावे शिविर में शुगर व बीपी का भी जांच किया। शिविर में पहंुचे बतौर मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय महासिचव डाॅ. लंबोदर महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि जिंदगी भर लोगों की आंखों की रोशनी लौटाने के लिए काम करना चाहिए। किसी की भी अंधेरी जिंदगी को रोशन करना मानव का बहुत बडा धर्म होता है। मृत्यु के बाद आंखें किसी जरूरतमंद को दे देना चाहिए। समिति की ओर से समय-समय पर इस प्रकार के शिविर आयोजित कर क्षेत्रवासियों को लाभ पहुंचाने का काम करें। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आरोफिल शेख ने रोगियों की जांच कर आंखों की देखभाल संबंधित उचित परार्मश दिए। श्री साईं सेवा संस्थान के सचिव सुषमा कुमारी ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को आखों के प्रति जागरुक करना है। आंख बिना जीवन जीना बहुत ही कष्टकारी सिद्व होती है। शिविर को सफल बनाने में संजय प्रसाद, बुच्चू सिंह, सेविका बिनीता प्रसाद, मोरिश पींटो, दीपमाला कुजूर, राजीव सिन्हा, प्रमोद कुमार, सुरज सिंह, पप्पू चैहान, टी. राजीव, आरबी सिंह, जितेंद्र चैहान, सुभाष कटियार, राजकुमार वर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *