पंजाब

आत्म निर्भर भारत का सपना साकार करें : सोम प्रकाश

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर 
केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश द्वारा पोस्ट कोविड इनवेस्टमेंट विषय पर पीओआईसीसीआइ और एमइडीसी द्वारा इनवेस्ट इंडिया के सहयोग से करवाए गए वेबिनार(आन लाइन वर्ल्ड लेवल कानफ्रेंस) में बोलते हुए कहा कि भारत का हर एनआरआइ जो चाहे दुनिया के किसी भी कोने में रहते हों वह भारत का दूत है। भारत की मोदी सरकार द्वारा शुरु किए गए मेक इन इंडिया अभियान को और मजबूत करने के लिए भारत में बने उत्पादों को ग्लोबल ब्रांड बनाने के लिए भारत देश से संबंधित दुनिया में रहते भारतीय एनआरआइज़ को भी अपना योगदान डालना चाहिए।
पिछली तीन चार पीढ़ियों के लोग जो भारत से बाहर बस रहें हैं उनकी जड़ें भारत में ही हैं। उनके योगदान से ही भारत पूरे विश्व में नेता जल्द बन सका है। भारत सरकार द्वारा कोविड 19 के चलते ओद्यौगिक पालिसी, व्यापारिक पालिसी, इ कामर्स पालिसी में ही बहुत तबदीलियां की जा रही हैं। जिससे लोक प्रोडक्ट बनाने वाले व्यापारियों के हितों की ओर विशेष ध्यान रखा जाएगा।


इसके अलावा भारत सरकार द्वारा एनआरआइ भारतीयों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को और मजबूत किया जा रहा है ताकि वो व्यापारिक पक्ष से समयबद्ध मंजूरी मिल सके। इन व्यापारिक तबदीलियों से भारतीय और एनआरआइयों को भारत को बुलंदियों तक पहुंचाने में बहुत ही सुनहरी मौका मिलेगा। इस ऑनलाइन कानफ्रेंस में पद्मश्री टी एन मनोहरन(चैयरमेन कैनरा बैंक) के अलावा कई एनआरआइ भारतीय मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *