हरियाणा

दिनदहाड़े महिला डॉक्टर का छिना मोबाइल आरोपी मोटरसाइकिल पर थे सवार

सोहना, संजय राघव
सोहना में इस समय मोबाइल सिनेचरो का भारी आतंक है ।ऐसा ही मामला सोहना के बालूदा मार्ग पर देखने को मिला जहां पर एक महिला डॉक्टर का बाइक पर सवार बदमाशों ने मोबाइल को छीनने का प्रयास किया। जब महिला डॉक्टर ने इसका विरोध किया तो बदमाश मोबाइल को वहीं सड़क पर फेंक कर फरार हो गए ।डॉक्टर सोहना के नागरिक अस्पताल में कार्यरत है। इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.
जानकारी के अनुसार सोहना के नागरिक अस्पताल में तैनात डॉक्टर चित्रा राठौर जब अपनी ड्यूटी समाप्त कर हस्पताल से अपने घर जा रही थी ।उसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके मोबाइल को छीनने का प्रयास किया ।जब डॉक्टर ने इसका विरोध किया तो आरोपी मोबाइल को वहीं सड़क पर फेंक कर फरार हो गए.

थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कौन थे वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *