यूपी

प्रधानमंत्री मोदी के 71वें जन्मदिन पर 71 यूनिट रक्तदान

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली 

प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के 71 में जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा के दिशा निर्देशन में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अमन सक्सैना ने मिशन अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें 71 लोगों ने रक्तदान किया.

रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा, संजीव अग्रवाल, महापौर डा. उमेश गौतम, डा. प्रमेंद्र माहेश्वरी, अधीर सक्सेना भाजपा मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अमन सक्सेना जयदीप चौधरी अभय शिव अखिल अग्रवाल सहित सभी युवा मोर्चा के पदाधिकारी गण मौजूद रहे. भाजपा महानगर महिला मोर्चा द्वारा पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस में महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलम जेठा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें 71 महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया.

जिसमें भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा महामंत्री प्रतेश पांडे अधीर सक्सेना महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर अमरीश कठेरिया महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलम जेठा रोली पांडे मंगलेश सक्सेना रिचा जयसवाल नीलम रस्तोगी प्रतिभा जौहरी सुधा सक्सेना शिखा नायर महिला मोर्चा की महानगर की पूरी टीम और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मौजूद रही इसके बाद पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजकिशोर कश्यप के नेतृत्व में नॉवल्टी चौराहे पर अनाथालय में और वृद्धा आश्रम काशी रामनगर में जाकर टीम ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया.

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *