यूपी

स्वच्छता की अलख जगाने आगे आया इनरव्हील क्लब, जानिये क्या किया?

नीरज सिसौदिया, बरेली

इनरव्हील क्लब दीक्षिता ने गुरूवार को बांकेबिहारी मंदिर, राजेन्द्र नगर के पास कंपोस्ट बिन फूड स्टाल कार्नर को बांटे| अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना ने बताया कि आज हमारे क्लब ने ये कंपोस्ट बिन स्वच्छ भारत अभियान को दृष्टिगत करते हुए फूड स्टाल कार्नर को बांटे हैं|

उन्होंने आगे बताया कि लोग फूड स्टाल कार्नर से फूड खाने के बाद पत्तल, दोने या बचा हुआ खाना सड़क पर न फेंककर उसे कंपोस्ट बिन में ही डालें इसीलिए क्लब की ओर से ये कंपोस्ट बिन आज बांटे जा रहे हैं और अभी आगे और भी बांटे जाएंगे ताकि इन फेंके गए खाने के सामान,दोने, पेपर, नैपकिन आदि बेकार गंदगी न फैलाकर खाद के रूप में दोबारा से उपयोग किए जा सकें| सचिव रितांशी श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के समाज सेवा के कार्य क्लब के द्वारा, समय- समय पर किए जाते ही रहते हैं और सभी सदस्यों के सहयोग से ही ये काम क्लब करता ही रहता है| आइ. एस. ओ. चित्रा जौहरी ने बचा हुआ खाने का सामान और दोने आदि कंपोस्ट बिन में ही फेंकने के लिए लोगों को जागरूक भी किया| इस अवसर पर दीक्षा सक्सेना, रितांशी श्रीवास्तव, नीलम कौर, चित्रा जौहरी, दीपाली सक्सेना, रश्मि उपाध्याय,स्मिता यादव, रिया सक्सेना,युक्ति सक्सेना आदि क्लब सदस्य मौजूद रहीं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *