हरियाणा

26 मई को होगा 35पंचायतों का ड्रा, एसडीएम की अध्यक्षता में निकाला जाएगा ड्रा

सोहना, संजय राघव

पंचायत चुनाव को लेकर तमाम तैयारियां शुरू कर दी गई है इसी शुरुआत में 26 मई को खंड विकास कार्यालय में पंचायतों का ड्रा निकाला जाएगा ।इस बार नए नियम अनुसार ओबीसी आरक्षित सीट का वितरण किया जाएगा इसके लिए खंड विकास कार्यालय में 11:00 बजे यह ड्रा एसडीएम सोहना की अध्यक्षता में निकाला जाएगा । ड्रा में 35 सरपंच 14 पंचायत समिति 318 पंचायत सदस्य के ड्रा निकाले जाएंगे।

एस डी एम जितेन्द्र गर्ग सोहना ब्लॉक में आने वाली 35 पंचायतों का ड्रा वीरवार 26 मई को खंड विकास कार्यालय में निकाला जाएगा। इस ड्रा मे 318 पंच 35 सरपंच व 14 पंचायत समिति सदस्य का ड्रा निकाला जाएगा। हालांकि इससे पहले सोहना ब्लॉक में 45 सरपंच 512 पंच 29 ब्लॉक समिति सदस्य थे लेकिन इस बार 12 गांव के निगम में चले जाने के बाद इनकी संख्या काफी कम हो गई ।जिनको लेकर अब इनका ड्रा कल किया जाएगा। हालांकि इस ड्रा में अबकी बार पंचायत के बने नए नियमों के अनुसार ड्रा करके ओबीसी सीटों का निर्णय लिया जाएगा। सोहना खंड में एससी वर्ग के लिए 7 सीटें ओबीसी के लिए 2 सीटें वह 50% महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *