यूपी

पत्नी की हत्‍या कर अपना और ढाई साल की बेटी का गला रेता, पत्नी के कैरेक्टर पर करता था शक, पढ़ें क्या है पूरा मामला?

Share now

गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को अपनी पत्नी का गला रेत दिया और फिर खुद तथा अपने बेटी के साथ भी ऐसा करने की कोशिश की। पुलिस ने यह जानकारी दी। ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि जावेद (30) ने अपनी पत्नी साबरीन (27) का गला रेतने के बाद खुद के और अपनी बेटी हीबा (ढाई साल) के साथ ही ऐसा ही करने की कोशिश की। उन सभी को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सबरीन को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि जावेद को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था और उनके बीच अक्सर अनबन रहती थी। यादव ने बताया कि पिछले एक साल से वे उत्तर पूर्व दिल्ली के नंद नगरी में विवाद को सुलझाने के लिए परिवार परामर्श केंद्र में जा रहे थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जावेद ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और वारदात को अंजाम दिया। कुछ देर बाद पड़ोसियों ने कमरे में झांककर देखा तो तीनों खून से लथपथ पड़े थे। डीसीपी ने बताया कि उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया और पुलिस को सूचित किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां जावेद और शीबा की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *