यूपी

कटरा चांद खां में डॉक्टर अनीस बेग ने की पीडीए पंचायत, गुलाब के फूल बरसाकर मौर्य समाज के लोगों ने किया स्वागत

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

कटरा चांद ख़ान में समाजवादी पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और कैंट विधानसभा सीट से टिकट के प्रबल दावेदार डॉक्टर अनीस बेग ने पीडीए पंचायत का आयोजन किया।

देखें वीडियो

???

इसमें बड़ी संख्या में मौर्य समाज के लोगों ने भाग लिया जिनमें सबसे अधिक संख्या महिलाओं की रही। लोगों ने गुलाब के फूल बरसाकर डॉक्टर अनीस बेग का स्वागत किया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जिताने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में ओम प्रकाश मौर्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए अनीस बेग ने उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महिला सभा की जिला अध्यक्ष स्मिता यादव, महानगर अध्यक्ष ग़ज़ल अंसारी, कैंट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रोहित राजपूत, विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी राजेश मौर्य और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

 

इसके अलावा जमुना प्रसाद मौर्या, विष्णु मौर्य, पोशाकी लाल मौर्य, सुनील सागर और मौर्य समाज के अन्य नेता और सदस्य उपस्थित थे। सभी ने समाजवादी पार्टी के प्रति अपनी एकजुटता और समर्थन व्यक्त किया।

कार्यक्रम का आयोजन पीडीए पंचायत मौर्य मंदिर के पास किया गया था, जिसमें मौर्य समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाजवादी पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *