यूपी

यूपी : शिक्षकों के 69000 पदों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन…

आशीष सिंह, लखनऊ
उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षकों के पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है| सहायक शिक्षक के इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि पहले 20 दिसंबर थी जिसे बढ़ाकर अब 22 दिसंबर कर दिया गया है| इस परीक्षा में बैठने के इच्छुक परीक्षार्थी आगामी 22 दिसंबर शाम 6:00 बजे तक अपना आवेदन करवा सकते हैं| इसके बाद आवेदन नहीं लिया जाएगा| वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 दिसंबर कर दी गई है और 24 दिसंबर को अभ्यर्थी अपने आवेदन का प्रिंट आउट ले सकते हैं| सिर्फ यूपी टीईटी की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी ही इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं| सभी अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *