उत्तराखंड

विधायक ने किया लधिया घाटी क्षेत्र का भ्रमण, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन 

Share now

दीपक शर्मा, भिंगराड़ा

क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने लधियाघाटी क्षेत्र के रीठा साहिब , भिंगराड़ा एवं दुबचौड़ा क्षेत्र का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनी साथ ही दुबचौड़ा में होने वाले हरेला महोत्सव की तैयारियां का भी जायजा लिया । इस दौरान भिंगराड़ा क्षेत्र के लोगों ने राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा मे रिक्त चल रहे इण्टर एवं हाईस्कूल के महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापकों की नियुक्ति के लिए मांग पत्र दिया गया क्षेत्रीय विधायक ने भिंगराड़ा में हुए जनता मिलन कार्यक्रम मे उन्होंने अपने द्वारा पूर्व में की घोषणाओं को तत्काल प्रभाव में लाकर पूरा करने का भरोसा दिया उन्होंने पूर्व मे की गई घोषणाओं मे रमक से खिरकुड़ा तक सड़क से जोड़ना,भुमिया मन्दिर ईजर मे टीन शेड निर्माण, भिंगराड़ा शिशु मन्दिर के पास नाली निर्माण जैसे विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई के साथ ही विधायक ने अपनी पुरानी घोषणाएं जल्द से जल्द पूरा करने का भरोसा जताया विधायक महोदय ने राईका भिंगराड़ा मे चल रहे रिक्त पदो को भरवाने पर अपने स्थर से शासन को अवगत करने की बात कही वही रीठा साहिब, भिंगराड़ा, दुबचौड़ा आदि गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की जरूरतों को देखते हुए विधायक निधि से घोषित विकास कार्यों को तत्काल गती दी जायेगी।
उन्होंने राईका भिंगराड़ा मे अध्यापकों कि नियुक्ति, किराए के घर मे संचालित आइटीआइ को बन्द पड़े कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे शिफ्ट करने और रमक से खिरकुड़ा तक सड़क का मिलान करने के साथ ही अपनी विगत घोषणाओं को तत्काल पूरा करने का भरोसा दिया विधायक के रीठा साहिब भ्रमण में ग्राम प्रधान धर्मानन्द भट्ट,उमेश भट्ट, रमेश भट्ट,संजय मुरारी,बरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता टीका राम शर्मा, शिव दत्त भट्ट, चन्द्र शेखर जोशी, दीपक शर्मा, त्रिलोचन जोशी, दीपक भट्ट, गौरव भट्ट,ईश्वरी दत्त भट्ट, पुष्कर दत्त मथेला, हरीश मिश्रा आदि सामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *