हरियाणा

पेरेंट्स होते हैं सबसे अच्छे मार्गदर्शक : राखी वर्मा

सोहना, संजय राघव
कस्बे की लोहिया धर्मशाला में ग्रैंड पेरेंट्स डेका आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम का आयोजन लिटिल मिलेनियम एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के तत्वाधान किया गयाl इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारे बुजुर्ग हमेशा एक अच्छे मार्गदर्शक होते हैं जो हमें अच्छी राय के साथ अच्छे जीवन जीने का संकेत देते हैंl
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राखी वर्मा प्रिंसिपल हेरिटेज ग्लोबल स्कूल को सम्मानित किया गयाl इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें बुजुर्गों का और अपने पेरेंट्सओं का सम्मान करना चाहिएl समय-समय पर उन्हें सम्मानित भी करना चाहिएl

उन्होंने कहा कि आज के समय जो संस्कारों का अभाव है वह बुजुर्गों की समाज में कम इज्जत के कारण है हमारे पेरेंट्स व बुजुर्गों के पास पूरी जिंदगी का अनुभव होता है जिसका हमें पूरा फायदा उठाना चाहिएl इस मौके पर करीब 100 से अधिक बुजुर्ग पेरेंट्स को सम्मानित किया गया इस मौके पर निधि खन्ना चेयरमैन लिटिल मिलेनियम एजुकेशन ,संजीव खन्ना ,मनवीर सिंह वह रॉकी आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *