हरियाणा

प्लास्टिक को लेकर छात्रों ने बाजार में निकाली जागरूकता रैली

Share now

सोहना, संजय राघव
प्लास्टिक के इस्तेमाल के विरोध में एशियन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली lइस जागरूकता रैली के माध्यम से छात्रों ने आने वाले समय में प्लास्टिक से होने वाले नुकसान ओं के बारे में लोगों को जागरूक किया lरैली में छात्र छात्राओं ने स्लोगन व होल्डिंग्स के माध्यम से प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक का आह्वान किया.

प्रधानमंत्री द्वारा प्लास्टिक पर पूर्णता बेन को लेकर चलाए जा रहे अभियान को लेकर एशियन पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने एक जागरूक रैली का आयोजन कियाl यह रैली बाजार के विभिन्न स्थानों से निकाली गई रैली में छात्र-छात्राओं के हाथ में स्लोगन बैनर थेl जिसके जरिए वह लोगों को इस अभियान के लिए जागरूक कर रहे थे lइस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर भारती लोहिया ने बताया कि प्लास्टिक के लगातार बढ़ रही उपयोग से आने वाले समय में पर्यावरण पर सबसे बड़ा प्रहार होगा जिसको देखकर आज हमें जागरूक होना होगा ताकि हम आने वाले समय में आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ प्रदूषण रहित वातावरण दे सकें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *