हरियाणा

मुंबई हाईवे पर लोहे की प्लेट चुराने वाला गिरोह काे किया पुलिस ने गिरफ्तार

Share now

सोहना, संजय राघव

मुंबई हाईवे पर लोहे की प्लेटो को चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को सोहना पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से पुलिस ने एक टाटा 407 व आठ लोहे की प्लेट बरामद की है ।वही बताया जा रहा है के इन चोरों ने मुंबई हाईवे पर बन रहे फ्लाईओवर की करीब 180 लोहे की प्लेटों को चुराया है ।सभी आरोपी कबाड़ी का काम करते हैं ।पुलिस ने इन सभी को सोहना अदालत में पेश किया जहां से उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा।

सोहना के गांव अभय पुर में युद्धस्तर पर मुंबई हाईवे का कार्य चल रहा है ।इस मुंबई हाईवे पर बीच-बीच में में फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं ।जहां पर लोहे की प्लेटों से कार्य किया जा रहा है ।8 जनवरी को गांव अभयपुर में एक फार्म हाउसमें रखी करीब 180 लोहे की प्लेटों को चुराने का मामला सामने आया । सोहना पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर दिया.
इस संबंध में पुलिस को इतना मिलेगी करीब 5 युवक कैंटर में प्लेटों को भरकर गुड़गांव की तरफ ले जा रहे हैं पुलिस ने अपनी टीम तैयार की व भोंडसी के समीप जाकर उन्हें कैंटर सहित गिरफ्तार कर लिया। कैंटर में आठ लोहे की सीट बरामद हुई ।बाकी अन्य सीटों को उनके अन्य साथी लेकर फरार हो गए
इन आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के मीरगंज निवासी जाकिर पुत्र छगी, मीरगंज निवासी अमसूल, गांव लुटिया उत्तरप्रदेश निवासी फरमान,सारिक, व मंसूर के रूप में हुई है.
. सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले के रहने वाले वाले हैं । पुलिस के अनुसार यह सभी बदमाश कबाड़ी का काम करते हैं व लोहे के सामान को चुराकर दूसरे प्रदेशों में बेक देते हैं ।
थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है ।आरोपियों को अदालत में पेश कर उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा ताकि अन्य सामान के बरामद की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *