मनोरंजन

फिल्म ‘डर’ में शाहरुख की जगह इस हीरो को लेना चाहते थे यश चोपड़ा, एक्टर ने ठुकरा दिया था ऑफर

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
सनी देओल, जूही चावला और शाहरूख खान स्टारर फिल्म डर में निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा पहले शाहरूख खान की जगह आशिकी फेम राहुल रॉय को लेना चाहते थे. उन्होंने सबसे पहले राहुल रॉय को ही यह रोल ऑफर किया था लेकिन राहुल रॉय ने उनका ऑफर ठुकरा दिया था. इसके बाद शाहरूख ने वो रोल किया और फिल्म सुपरहिट हो गई. फिल्म में शाहरूख खान का क.. क.. क.. क.. किरन कहने का अंदाज शाहरूख की पहचान बन गया जिसके लिए उन्हें आज भी जाना जाता है. यह खुलासा खुद राहुल रॉय ने वर्षों बाद द कपिल शर्मा शो में किया.

कपिल शर्मा शो में राहुल रॉय, अनु अग्रवाल और दीपक तिजोरी

फिल्म आशिकी के तीस साल पूरे होने पर फिल्म की हीरोइन रहीं अनु अग्रवाल और को-एक्टर दीपक तिजोरी के साथ राहुल रॉय सोनी एंटरटेनमेंट के कपिल शर्मा शो में जश्न मनाने पहुंचे. इस दौरान पुरानी यादें ताजा करते हुए राहुल ने कहा कि जब आशिकी सुपरहिट हुई तो पहले छह महीने तक तो मुझे कोई फिल्म ऑफर ही नहीं हुई लेकिन छह महीने बाद लगभग 50 फिल्मों के ऑफर एक साथ आ गए. मेरी समझ में नहीं आ रहा था कि कौन सी फिल्म करूं और कौन सी न करूं.
इसी दौरान यश जी ने भी मुझे फिल्म डर की कहानी सुनाने के लिए बुलाया था. उस वक्त मैं दूसरी फिल्मों में इतना बिजी था कि मैं यश जी का ऑफर एक्सेप्ट नहीं कर सका था. उस वक्त मेरी कई फिल्में फ्लोर पर थीं. मेरे पास डेट्स की बहुत प्रॉब्लम थी. डर का राहुल का किरदार मुझे ध्यान में रखकर लिखा गया था। मुझे आज भी इस फिल्म को छोड़ने का मुझे बेहद अफसोस है.”

उन्होंने बताया कि उन दिनों में वो किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले सिर्फ एक अच्छी कहानी, अच्छा संगीत, सोलो हीरो और और एक को-एक्टर के रूप में मशहूर एक्टर देखते थे। राहुल रॉय कहते हैं, “लेकिन यही तो जिंदगी है। मैं भी पूरे 9 साल तक इंडस्ट्री से बाहर रहा और वो मेरा चुनाव था, इसलिए मैं किसी से शिकायत नहीं कर सकता।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *