विचार

लौट कर फिर वही दिन आयेंगे…

Share now

बचो और बचाओ यही आज
वक़्त की जरूरत है।
बच्चे बड़े घर पर ही रहें सुरक्षा
की एक सूरत है।।
कभी दिखें लक्षण कॅरोना के
तुरंत करवायें टेस्ट।
यह महा दैत्य. कॅरोना यमराज
ही की एक मूरत है।।

दूर जरूर रहें पर संवेदनाये कभी
हमारी शून्य न हों।
जरूर है संकट पर दिल से दिल
में भावनायें शून्य न हों।।
वैक्सीन लें आप अति शीघ्र और
आंतरिक शक्ति को बढ़ायें।
दिमाग में हमारे यह संभावनाएँ
कभी यूँ ही शून्य न हों।।

न हों खुद शिकार कॅरोना के और
न ही बांटें आप कॅरोना।
स्वयं भी पड़ेंगे बीमार और घर
परिवार को भी पड़ेगा रोना।।
स्वास्थ्य ही धन दौलत चांदी सोना
है आज के जमाने में।
इस क्रूर कॅरोना काल में लापरवाही
मतलब जान से हाथ धोना।।

फिर वही उजाला होगा बादल अंधेरे
के छट से जायेंगें।
वही खिलखिलाते फूल होंगें और
चमन फिर मुस्करायेंगे।।
फिर वही महफ़िलों की रौनकें और
होंगें त्योहारों के उल्लाहस।
बन विश्व गुरु भारत दुनिया भर में
परचम अपना लहरायेंगे।।
रचयिता – एस के कपूर “श्री हंस”
मो. 9897071046, 8218685464

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *