यूपी

साहित्यकार मीता गुप्ता को सावित्री तथा कासगंज की समीक्षा सिंह को सीमा स्मृति सम्मान, संजीव अग्रवाल भी हुए शामिल

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

मानव सेवा क्लब एवं भारतीय पत्रकारिता संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रोटरी भवन में 15वें सावित्री सीमा स्मृति साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर की वरिष्ठ साहित्यकार मीता गुप्ता को सावित्री सक्सेना स्मृति साहित्य सम्मान तथा कासगंज की वीर रस विधा की कवयित्री समीक्षा सिंह को सीमा स्मृति साहित्य सम्मान दिया गया। विविध संवाद के नारी विशेषांक का अतिथियों द्वारा लोकार्पण हुआ। इस दौरान भाजपा के प्रदेश सहकोषाध्यक्ष और बरेली कैंट विधानसभा सीट से टिकट के प्रबल दावेदार संजीव अग्रवाल ने साहित्यकारों को माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया।


समारोह का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. मोनिका अग्रवाल, प्रो. एन.एल.शर्मा, कार्यक्रम की अध्यक्षा निर्मला सिंह और क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।


सरस्वती वंदना मधु वर्मा, वंदेमातरम डा.सरिता सक्सेना कल्पना सक्सेना और क्लब का आह्वान गीत मधु ने किया। सभी का स्वागत भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष और बरेली कैंट विधानसभा सीट से टिकट के प्रबल दावेदार संजीव अग्रवाल ने किया। वहीं क्लब के बारे में महासचिव अभय सिंह भटनागर ने बताया । सभी का आभार इंद्र देव त्रिवेदी द्वारा व्यक्त किया गया। विशेष रूप से निर्भय सक्सेना, निरूपमा अग्रवाल,रन्जीत पान्चाले तथा रोहित राकेश तथा शहर के सैकडों साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *