झारखण्ड

ऊपरघाट में खनिज संपदाओं को लेकर एसडीओ का छापा, धंधेबाजों में हडकंप, आजसू नेता सहित दो का क्रेशर मशीन सील

बोकारो थर्मल, रामचंद्र कुमार अंजाना
खनिज संपदाओं की चोरी पर रोक को लेकर बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी-एसपी चंदन कुमार झा के संयुक्त आदेश पर शनिवार को बेरमो एसडीएम अंनत कुमार के नेतृत्व में ऊपरघाट के पत्थर के अवैध खदानों और क्रेशरों पर छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में आजसू प्रखंडध्यक्ष मंजूर आलम के काच्छो पंचायत स्थित बुटबरिया गांव में संचालित क्रेशर सहित दो क्रशर मशीन को सील कर दिया। जिसमें एक निर्मल प्रजापति का क्रशर भी शामिल है। इस दौरान कंजकिरो पहाड़ी में संचालित पत्थर के अवैध खदानों में छापामारी की गयी, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी। इससे पहले 4 जून को भी बुड्डगढ़ा स्थित अजीज अंसारी व अमीन अंसारी का क्रेशर मशीनों को सील किया गया था और कोशी-जमुनिया में पत्थर का अवैध खदान का मुंहाने को जेसीबी मशनी से बंद करवा दिया था। ऊपरघाट में लगातार छापामारी से धंधेबाजों में हडकंप मच गया है।


एसडीओ-सीओ पत्थरों का अवैध खदान देखकर अचंभित : छापामारी के दौरान एसडीओ अनंत कुमार, सीओ अशोक कुमार सिन्हा व थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दूबे कंजकिरो पहाड़ी पहुंचे, वहां पर पत्थरों का खदान देखकर अंचभित हो गए। पहाड़ी पर एक नहीं दर्जनों पत्थरों का अवैध खदान मिला। यही से पत्थर को कंजकिरो, बुड्डगढा और आरमो के क्रेशर मशीनों में पहुंचाया जाता है। यहां से सालोंभर पत्थर का अवैध उत्खनन जारी रहता है। पत्थर की अवैध की उत्खन में वन विभाग और स्थानीय पुलिस-प्रशासन की भुमिका संदिग्ध प्रतीत होती है। बोकारो के पूर्व डीएफओ डॉ. पी राजेंद्र नायडू ने एक बार छापामारी कर एक ट्रैक्टर को जब्त किया था और बेरमो रेंज के पदाधिकारी पीएन रजक को पत्थर के अवैध उत्खनन कराने में संलिप्ता पाए जाने पर संस्पेड़ कर दिया गया था।
इस छापामारी में शामिल थे : छापमारी में एसडीएम अंनत कुमार, सीओ अशोक कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दूबे सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
फोटो-बुटबरिया में क्रेशर मशीन सील करते एसडीओ व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *