अवैध निर्माण और भू माफियाओं के खिलाफ पठानकोट में ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दे रहे नगर निगम के अधिकारी सुखदेव वशिष्ठ पर पंजाब सरकार ने अब डबल भरोसा जताया है। कुछ दिन पहले ही जालंधर से पठानकोट स्थानांतरित किए गए सुखदेव वशिष्ठ को अब पठानकोट के साथ ही जालंधर का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बता दें कि सुखदेव वशिष्ठ अवैध निर्माण के खिलाफ अपने एक्शन के लिए जालंधर में जाने जाते थे। इसके बाद उन्हें पठानकोट स्थानांतरित कर दिया गया। पठानकोट में पदभार संभालते ही सुखदेव वशिष्ठ ने अवैध कॉलोनी विकसित करने वाले कॉलोनाइजर और अवैध निर्माण में जुटे लोगों की नाक में दम कर दिया। पंजाब की ईमानदार भगवंत मान सरकार ने सुखदेव वशिष्ठ पर इन्हीं सब वजह से डबल भरोसा जताया है और उन्हें पठानकोट के साथ ही जालंधर में भी बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। अब देखना यह है कि सुखदेव वशिष्ठ इन दोनों जिम्मेदारियों पर कितना खरे उतरते हैं।
सुखदेव वशिष्ठ को जालंधर का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद उन लोगों में खुशी की लहर है जो अवैध निर्माण करने वाले लोगों और अवैध कालोनियां डेवलप करने वाले भू माफियाओं से तंग आ चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सुखदेव वशिष्ठ एक बार फिर जालंधर के भूमाफियाओं के लिए कल बन जाएंगे। सुखदेव वशिष्ठ ने दोहरी जिम्मेदारी सौंपने के लिए पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन पर जो भरोसा जताया है वह उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पंजाब-हिमाचल सभा के अध्यक्ष संजीव शर्मा उर्फ मिंटू ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सुखदेव वशिष्ठ जैसे ईमानदार अधिकारी अगर हर विभाग में हो जाएं तो इस दुनिया से माफियाओं के आतंक को खत्म किया जा सकता है।
समाजसेवी सरदार रंजीत सिंह गोल्डी ने भी भगवंत मान और स्थानीय निकाय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पंजाब की आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार है जो ईमानदार अधिकारियों का सम्मान करती है जिसका ताजा उदाहरण सुखदेव वशिष्ठ जैसे ईमानदार अधिकारी को दोहरी जिम्मेदारी सौंपना है। उन्होंने कहा कि हम सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं और उम्मीद जताते हैं कि सुखदेव वशिष्ठ जालंधर में अपने पुराने तेवर में ही काम करेंगे और भू माफिया के आतंक को खत्म करने की दिशा में सकारात्मक प्रयास करेंगे। उन्होंने सुखदेव वशिष्ठ को इस दोहरी जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
जालंधर : लोकसभा के बाद आज ट्रिपल तलाक राज्यसभा में भी पास करवाकर मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की तरफ अपना एक और कदम बढ़ाया जे बात भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा ने प्रेस वार्ता में कही उन्होंने कहा की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही मायने में मुस्लिम बहनों को […]
नीरज सिसौदिया, जालंधर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय विधानसभा मंडल 5 की बैठक श्री गुरु नानक ईस्ट मे मंडल प्रधान विनीत शर्मा के निवास स्थान पर सम्पन हुई।जिसमे पंजाब भाजपा के कार्यकारणी सदस्य अशोक गांधी,ज़िला भाजपा सचिव मंडल प्रभारी अमित सिंह संघा,ज़िला सचिव ऊषा महंत,पंजाब युवा भाजपा के मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की विशेष रूप […]
नीरज सिसौदिया, जालंधर जालंधर के उत्तरी हल्का से पूर्व विधायक के डी भंडारी व अकाली दल के जिला प्रधान कुलवंत सिंह मन्नन की अगुवाई में संजय गाँधी नगर में मीटिंग बुलाई गई ‘। वार्ड न 03 से कांग्रेस के सीनियर नेता वरिंदर सिंह खेरा ,युवा कांग्रेस नेता नितिन खेरा ,टोनी सिंह ,हरपाल सिंह सोढ़ी , […]