नीरज सिसौदिया, बरेली
आज यांत्रिक कारखाना इज्जतनगर में नए मुख्य कारखाना प्रबंधक अशोक कुमार का स्वागत किया गया। पी.आर.के.एस यूनियन कारखाना मंडल इज्जतनगर के सम्मानित पदाधिकारियों ने उन्हें पौधा भेंट कर एक शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर अध्यक्ष भावेश कुमार, मंडल मंत्री पंकज दत्त भट्ट, राजीव रंजन, विनय चतुर्वेदी, कुमार जितेंद्र ने उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह में यूनियन के कई सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें सुदर्शन, रितेश्वर सिंह, शशिकांत कुमार, प्रिय चंदन, अनिल गौतम, निरंजन कुमार, बृजेश कुमार, अनिल कुमार पुंडीर, राशिद खान, हामिद, राशिद, श्रीप्रकाश, अजय, जितेंद्र कुमार, अर्जुन सिंह, डालचंद, विजय, कुलदीप आदि शामिल थे।

इस अवसर पर अशोक कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में मिलकर काम करने की बात कही।





