झारखण्ड

नावाडीह मुखिया संघ ने रघुवर सरकार का फूंका पुतला

रामचंद्र कुमार अंजाना 

सूबे की राज्य सरकार द्वारा पंचायत में ग्राम विकास समिति व आदिवासी विकास समिति गठन के खिलाफ गुरुवार को नावाडीह स्थित बिनोद बिहारी महतो चैक के समीप मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंक विरोध किया । यह कार्यक्रम नावाडीह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह परसबनी मुखिया रामपुकार महतो के नेतृत्व में किया गया । यहां अध्यक्ष महतो ने कहा कि एक साजिश के तहत सूबे की सरकार पंचायत प्रतिनिधि के अधिकार का हनन कर रही हैं । इससे पूर्व यहां मुखिया ने रघुवर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया । यहां मुखिया योगेन्द्र रंजन, लालजी महतो, रामपुकार महतो, सुरेश कुमार महतो, रीना देवी सहित मुखिया प्रतिनिधि जुगनु महतो, जयनाथ महतो, बलि रजक, भोलाराम महतो, रुपलाल महतो सहित कई लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *