आज़ाद इदरीसी, हसनपुर
हसनपुर उच्च विद्यालय के सभागार में जन कल्याण संघर्ष मोर्चा के बैनर तले हसनपुर को अबिलम्ब जिला घोषित करने की मांग पर एक बैठक सम्पन्न हुई। अध्यक्षकता भटवन पंचायत के मुखिया केदार राउत व संचालन जन संघर्ष मोर्चा के संयोजक गंगा प्रसाद आज़ाद ने किया, उपस्थित सभी राजनैतिक दल के प्रतिनिधियो व सैकड़ों आम आदमी ने एक स्वर में कहा कि रणनीति बना के प्रखंड से राज्य तक आंदलोन करने की जरूरत है, रणनीति में प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने,मुख्यमंत्री से मिलकर प्रस्तावित जिलो में शुमार हसनपुर को जिला घोषित करने की मांग करगें आदि विभिन्न तरह की रणनीति बनाई गई। बताते चले कि हसनपुर प्रस्तावित जिलो में शुमार हैं फिर भी राजनीतिक देष के कारण जिला नही बन रहा हैं अब राजनीतिक व आमलोग एकजुट होकर संघर्ष करने की ठान ली हैं। मौके पर विनोद कुमार मुन्ना,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोरंजन राय, सुधीर प्रसाद सिंह,रामसागर महतो,अर्जुन प्रसाद सिंह,श्यामदेव महतो, लखन राम, चंदशेखर साह,मो.तनवीर नदाफ,मो.आलम, जाकिर हुसैन, मो.रवि,नीरस महतो,लालन राम,नंद कुमार सिंह,चंदन झा,मो.यूनुस, मो.मकबूल,राजेन्द्र राम,बिंदेश्वरी मंडल,सियाराम सिंह,गंगा सागर राम,मकबुलु रहमान,रामपदारथ कुशवाहा, लालन कुंअर आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।