उत्तराखंड

विद्या मंदिर में मनाया गया हरियाली दिवस

दीपक शर्मा, लोहाघाट 

स्वर्गीय मदन सिह महराना सरस्वती विद्या मन्दिर भिंगराड़ा के विद्यालय परिसर मे वृक्षारोपण वन महोत्सव कार्यक्रम किया गया जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान धर्मानन्द भट्ट भिंगराड़ा द्वारा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी भैया बहनों तथा समस्त विद्यालय परिवार, प्रबंधन समिति, बैंक कर्मी ,वन विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों ने , स्थानीय अभिभावकों के साथ साथ जन प्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण किया
वन विभाग भिंगराड़ा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने वृक्षारोपण कर तथा उसके महत्व , संरक्षण पर प्रकाश डाला।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम बल्लभ भट्ट ने सभी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया और हभी से वर्ष भर मे एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया।

https://youtu.be/zJ521G5n0sY
साथ ही भिंगराड़ा क्षेत्र के पी०एल०वी० उमेश भट्ट ने भी जिला विधिक प्राधिकरण के अन्तर्गत बाल विवाह , महिला सुरक्षा, सामाजिक पेन्सन ,बाल मजदूर , वनो की सुरक्षा, बेटी बचाओ- बेटी पढाओ आदि के बारे मे सभी उपस्थित अभिभावकों कर्मचारियों सहित सभी को कानूनी जानकारियां विस्तार पूर्वक दि गई।
कार्यक्रम मे विद्यालय के हेम जोशी, विनोद जोशी , सतीश शर्मा,लालमन शर्मा,नीति जोशी ,निर्मला जोशी ,नीमा ,पुष्पा, रमेश भट्ट, पुष्कर भट्ट, उमेश भट्ट, ईश्वरी दत्त, हितेश जोशी ,शेखर भट्ट, भास्कर ,सुरेश, हरीश,दिनेश आदि सभी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *