उत्तराखंड

ट्रांसपोर्ट व्यवसाइयों ने लगाया अनिश्चितकालीन जाम

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

नगर के ट्रांसपोर्ट कार्य से लगे लोगों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ट्रको के पहिये जाम कर दिए और कोई ठोस कार्यवाही न होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया इस कारण पिथौरागढ़ रोड पर बेरियर से लेकर तीन डाँड़ तक लम्बी लाइन लग गयी व्यापारियों का कहना था कि कोई न कोई बहाना खोजकर पुलिस गाड़ी का चालान कर रही है और गाड़ी के ड्राइवर गाड़ी छोड़कर जा रहे है और चालको से जबरन चालान पर हस्ताक्षर करवाये जाते है और तो ओर खड़ी गाड़ियों के भी चालान किये जाते है देर शाम कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने ककराली गेट आकर वार्ता की जो खबर लिखे जाने तक सफल नही हुई.

वही व्यापारी नेता प्रकाश मुरारी,वैभव अग्रवाल, पंप ओर ट्रांसपोर्टर वीरेंद्र चंद,धर्मानंद पाण्डे,रामु वर्मा आदि ट्रांसपोर्टर ने बताया कि कल पिथौरागढ़ से भी व्यापारी आ रहे है फिर उसके बाद कोई नीति बनाकर आंदोलन को चलाया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *