बिहार

पेट्रोल पंप के पास आग से कई घर जले

Share now

आज़ाद इदरीसी, हसनपुर

प्रखंड क्षेत्र के बड़गांव पेट्रोल पंप के पास दर्जनों घरों में आग लग जाने से घर जलकर राख हो गए.

बताते चलें कि खाना बनाने के क्रम में चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई जिसमें प्रदीप यादव,मुरारी यादव,राहुल यादव,उपेंद्र ,कोकाई,सोनू,शिवलाल शर्मा आदि का घर जलकर राख हो गया जिससे घर में रखें नगदी,कपड़ा,अनाज आदि जलकर राख हो गया!वही दूसरी ओर आग लगे घर में गैस सिलेंडर रखा हुआ था जिसे ग्रामीण बबलू यादव ने वीरता का परिचय देते हुए घर से निकाल कर बाहर खेत में फेंका, जिसे गांव के लोगों ने धन्यवाद दिया.

मौके पर थानाध्यक्ष महादेव कामत,मुखिया महाराज पासवान,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष गौरीशंकर यादव, संजय शीतांशु, सिकंदर यादव ,सरपंच राम सुधारी पासवान,उदय शंकर पोद्दार, वार्ड सदस्य इंदु देवी, बिरंची यादव, कृष्णा यादव, शिव शंकर पासवान, राजकुमार यादव, आदि पहुंच घटना की जानकारी ले प्रशासन से मुआवजा की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *