विचार

लड़ो कोरोना से…

आपस में ना लड़ो, लड़ो कोरोना से.
बस मिलजुलकर रहो, लड़ो कोरोना से.

इसकी कमियां, उसकी कमियां नहीं निकालो.
खुद भी संभलो और सभी को आज संभालो.
काम यही बस करो, लड़ो कोरोना से.
लड़ो कोरोना से…

उलट- पुलट कर दुनिया रख दी कोरोना ने.
अर्थव्यवस्था ढीली कर दी कोरोना ने.
मात्र मदद को बढ़ो, लड़ो कोरोना से.
लड़ो कोरोना से…

जो भी कुछ कर सकते हो वो करके रहना.
छोटी- छोटी बातों पर ना कुछ भी कहना.
दुश्मन से मत डरो, लड़ो कोरोना से.
लड़ो कोरोना से…

हम जीतेंगे, सब जीतेंगे, बस जीतेंगे
सभी बुरे सपने, सपने हों, सब बीतेंगे.
और जियें खुद जियो, लड़ो कोरोना से.
लड़ो कोरोना से…

– प्रस्तुति -इंद्रदेव त्रिवेेेदी, बिहारी पुर खत्रियान, बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *