देश

हजारों करोड़ के घोटाले में सीबीआई ने किया आरोप-पत्र दाखिल

संवाददाता, नई दिल्ली

जांच एजेंसी सीबीआई ने हजारों करोड़ के घोटाले के एक मामले में 27 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली के रोज एवेन्यू सीबीआई विशेष अदालत में आरोप-पत्र दाखिल किया है। घोटाले के इस मामले में तीन निजी कंपनियां भी शामिल हैं।
मामले में अभी तक 11 आरोपियों की दिल्ली, चंडीगढ़, कोलकाता, भुवनेश्वर आदि शहरों से गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले में आरोप है कि इन सभी आरोपियों ने मिलकर देश के विभिन्न क्षेत्रों से 5.5 करोड़ निवेशकों को करीब 60,000 करोड़ का चूना लगाया। इस भारी भड़कम राशि को जमा करने के लिए इन आरोपियों ने कोई वैधानिक स्वीकृति नहीं ली थी।
उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने इस मामले में 2014 के दौरान उक्त कंपनियों के चेयरमेन व डायरेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई को केस दर्ज करने का निर्देश दिया था। फिर एजेंसी ने पहले इसकी जांच की और जांचोपरांत प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के दौरान एजेंसी को हजारों करोड़ की हेराफेरी की जानकारी मिली थी। फिर पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देश पर उक्त निवेशी स्कीम को बंद किया गया। मामले की जांच के दौरान एजेंसी को यह भी पता चला था कि इस लूट से मिली राशि को आरोपियों ने आस्ट्रेलिया में भी ट्रांसफर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *