यूपी

रूस-यूक्रेन में युद्ध से व्यापारियों को सता रहा है महंगाई का डर – परमजीत सिंह पम्मा

Share now

यूक्रेन में शिक्षा प्राप्त करने गए छात्रों को तुरंत भारत वापस लाया जाए – पम्मा

लगातार मंदी के दौर से गुजर रहे व्यापारियों को अब और डर सताने लग गया है जिस प्रकार रूस-यूक्रेन के युद्ध शुरू होने से बाजार सूने पड़ गए हैं फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा ने बताया कि रूस-यूक्रेन के युद्ध व्यापारियों में महंगाई को लेकर काफी चिंता है क्योंकि एक तरफ तो मार्केट में काम का नहीं है दूसरी ओर पेट्रोल गैस व अन्य वस्तु के दाम बढ़ने की आशंकाएं से व्यापार जगत बिल्कुल थम सा गया है और लोगों में भय की स्थिति भी बनी हुई है।
परमजीत सिंह पम्मा ने कहा सरकार पेट्रोल डीजल के दाम ना बढ़ाए बल्कि उन पर टैक्स में रियायत दे ताकि आम आदमी को अधिक महगाई का सामना न करना पड़े।
परमजीत सिंह पम्मा ने सरकार से मांग की यूक्रेन में शिक्षा प्राप्त करने गए छात्रों को तुरंत भारत वापस लाया जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *