हरियाणा

इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, लूटपाट के इरादे से आए थे बदमाश

सोहना, संजय राघव
मुंबई हाईवे पर कार्य कर रहे इंजीनियर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशी ने गांव सांचौली के समीप लूटपाट के इरादे से आए थे जब इंजीनियर ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी घायल अवस्था में उसे गुड़गांव के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई ।मुंबई हाइवे पर गांव सांचौली में पुल बनाने का कार्य चल रहा है ।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाना शुरू कर दिया है वहीं पुलिस की टीम अज्ञात बदमाशों की तलाश कर रही है.

मुंबई हाईवे का कार्य पूर्ण जोरों पर चला हुआ है गांव सांचौर के समय पुल बनाने का कार्य चल रहा था ।बताया जा रहा है बीती रात गांव सांचौली के समीप कार में सवार कुछ बदमाशों वह पर आये व उन्होंने वहां पर लूटपाट करनी शुरू कर दी ।वहां पर मौजूद सुपरवाइजर इंजीनियर रोहित शर्मा ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने इंजीनियर रोहित शर्मा को गोली मार दी । वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए । घायल अवस्था रोहित शर्मा को गुडगांव ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई ।मामले की भनक पाते हैं सोहना सीआईए की टीम डीएसपी गुड़गांव मैं थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है ।शुरुआती जांच में अभी तक बदमाशों का कुछ अता पता नहीं चला है.
थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है ।पुलिस ने इसके लिए टीम गठित कर दी है आसपास के लोगों से पता लगाया जा रहा है। मृतक इंजीनियर के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *