यूपी

बाहर से गिराया था शटर, अंदर कपड़े बेच रहा था बड़ा बाजार स्थित किरण ड्रेसेज का मालिक, पुलिस ने मारा छापा, जड़े थप्पड़, देखें लाइव वीडियो…

नीरज सिसौदिया, बरेली
कोरोना का प्रकोप दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है. हजारों लोग जान गंवा चुके हैं और लाखों लोग देशभर में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं. इसके बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे. बरेली के बड़ा बाजार में भी एक कपड़ा कारोबारी खुलेआम कानून को ठेंगा दिखा रहा था तो पुलिस ने उस पर जमकर थप्पड़ बरसाए और दुकान बंद करवाई.


जानकारी के मुताबिक आज दोपहर को बड़ा बाजार की सारी दुकानें बंद थीं लेकिन सत्ताधारी नेता का एक करीबी कपड़ा कारोबारी सबकी आंखों में धूल झोंक रहा था. इस कारोबारी की बड़ा बाजार में पूनम ड्रेसेज के सामने किरण ड्रेसेज के नाम से दुकान है. उक्त कारोबारी ने दुकान का शटर गिरा रखा था ताकि देखने वाले को लगे कि दुकान बंद है और अंदर ग्राहकों को कपड़े दिखा रहा था. इन ग्राहकों में महिलाएं और बच्चियां भी शामिल थीं. वहीं कुछ लोग दुकान के बाहर आसपास ही खड़े थे और अंदर जाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली वह तुरंत मौके पर पहुंची और शटर ऊपर उठा दिया. इससे पहले कि दुकानदार कुछ समझ पाता पुलिस ने उसे जमकर थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिया. दुकानदार को पिटता देख दुकान के अंदर बैठीं औरतें और बच्चियां भाग निकलीं. वहीं अफरातफतरी का माहौल उत्पन्न हो गया.

इसके बाद दुकानदार हाथ जोड़ कर पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगा. माफी मांगकर छोड़ने की गुहार लगाता रहा. बताया जाता है कि उक्त व्यापारी किसी बड़े नेता का करीबी है जिसकी वजह से वह खुलेआम सरकार के आदेशों की भी धज्जियां उड़ा रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *