यूपी

दूसरे दिन 110 लोगों की जांच कर दी दवा

नीरज सिसौदिया, बरेली 

आज यांत्रिक कारखाना इज्जत नगर ,पूर्वोत्तर रेलवे मैं 2nd हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन किया गया जिसमे 110 आदमियों का हेल्थ चेक अप किया गया l ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की गई तत्पश्चात डॉक्टर से उनको मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया l इस हेल्थ चेक अप कैंप को मंडल चिकित्सालय इज्जत नगर ने आयोजित किया l इस आयोजन को सफल बनाने में सीडब्ल्यूएम राजेश अवस्थी, सीएमएस डॉक्टर अरुण खुन्नू, डॉक्टर बी एन चौधरी,डॉक्टर मनमीत सेठी,डॉ राहुल पाठक राजेश लाल,प्रशांत सत्यार्थी, सुरेश मीणा,प्रकाश सक्सेना,डी नंदिनी का विशेष योगदान रहा l दिनांक 8 जुलाई 2021 को भी यंत्रालय इज्जत नगर में कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया था l जिसमें कोविशिएलड की दूसरी डोज 210 कर्मचारियों को लगाया गया था l दिनांक 9 जुलाई को पहले हेल्थ चेक अप कैंप में 100 आदमियों का हेल्थ चेकअप किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *