विचार

तन मन का स्वास्थ्य

Share now

घर का खाना
सेहत का खजाना
क्यों है अंजाना

नमक चीनी
कम हों ये खाने में
यही हकीमी

दूध व दही
स्वास्थ्य की खाता बही
खूब है सही

रोजाना सेब
दूर ये रखे तेरे
डॉक्टर देव

ये हरी मिर्च
सेहत का खजाना
दूर हो मर्ज

पेट हो साफ
शहद नींबू पियें
रोग हों हाफ

दूध व मठ्ठा
स्वास्थ्य के यह घर
रोज़ हो ठठ्ठा

सुबह ज्यादा
दिन में कम खायें
रात को आधा

मत लो स्वाद
जंक फूड नहीं लो
खाओ सलाद

ककड़ी खीरा
नित प्रतिदिन लें
तन तगड़ा

यही हो सोच
योग भगाये रोग
जान लें लोग

ये अखरोट
यह ठीक करता
ह्रदय खोट

यह रसोई
मसालों की दुकान
रोग न होई

ये है कायदा
स्वाद छोड़ दीजिए
होगा फायदा

न हो विवाद
तो आता भोजन में
असली स्वाद

छोड़ दें चिंता
होती रोग का घर
जैसे हो चिता

स्वास्थ्य का अर्थ
समय से जानों या
जीवन व्यर्थ

अनार रस
दूर करे सौ रोग
जान लो बस

पेट की दवा
अमरूद खाना है
रोग हो दफा

वायु विकार
गरिष्ठ खाना नहीं
करो विचार
एस के कपूर “श्री हंस”, बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *